गया के आर्यन शर्मा ने भूटान में लहराया भारत का परचम

0

गया : गया के आर्यन शर्मा ने विदेशी धरती भूटान में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का परचम लहराया है। आर्यन चौथे साउथ एशियन गेम्स फ़ॉर ग्रेपलिंग चैंपियनशिप-2019 के 74 किलोग्राम भार वर्ग के लिए चयनित किए गए थे। उसके बाद आर्यन लगातार इसका अभ्यास कोच रिज्वानुल हक़ के मार्गदर्शन में वार्ड नंबर-32 के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम एवं गांधी मैदान के इनडोर स्टेडियम में करते रहे। 5 एवं 6 जनवरी 2019 को भूटान में खेले गए मैच में आर्यन शर्मा ने अपना परचम लहराया और स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
इससे पहले आर्यन ने 12 मई 2018 को हुए राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। 27 मई 2018 को नासिक महाराष्ट्र में हुए राष्ट्रीय चैंपियनशिप में इन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। आर्यन की इस उपलब्धि पर गया के जिलाधिकारी सहित खेल प्रशंसकों ने उन्हें बधाई दी। आर्यन केंद्रीय विद्यालय संख्या-2 का छात्र है और उसकी मां सुनीता कुमारी जिला उपभोक्ता फोरम की सदस्य हैं। फोर्थ साउथ एशियन गेम्स फ़ॉर ग्रेपलिंग चैंपियनशिप-2019 के विजेता आर्यन शर्मा 74 किलोग्राम में (स्वर्ण पदक) एवं अंशु कुमार 64 किलोग्राम में (रजत पदक) विजेता का भव्य स्वागत गया रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के साथ किया गया। स्वागत के लिए दिवाकर कुमार,जितेंद्र कुमार यादव, गजेंद्र सिंह (वार्ड 32 के पार्षद) सहित अन्य लोग मौजूद थे।

सुमीत

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here