बिहार में 200 रुपए सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, सिंगल यूज प्लास्टिक पर भी बैन

0

नयी दिल्ली : बिहार के एलपीजी उपभोताओं को आज 1 जुलाई से एक बड़ी राहत तब मिली जब तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटा दिए। आज से राज्य में कमर्शियल गैस सिलेंडर 200 रुपये सस्ता हो गया है। नए रेट के अनुसार अब पटना में 19 किलोग्राम वाला कमर्शिलय सिलेंडर 200 रुपए सस्ता होकर 2272 रुपये में मिलेगा। कल तक इसके दाम पौने 25 सौ रुपये थे। इसके अलावा आज 1 जुलाई से ही राज्य में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को भी बैन कर दिया गया है।

कमर्शियल गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

जानकारी में यह भी बताया गया है कि कीमतों में यह कमी केवल कमर्शियल सिलेंडरों के लिए की गई है। दाम में कमी से फुड कारोबारियों को बड़ी राहत मिलेगी। जबकि रसोई गैस सिलेंडर उसी भाव पर बिकता रहेगा। उधर आज 1 जुलाई से ही देशभर के साथ ही बिहार में भी सिंगल यूज प्लास्टिक को बैन कर दिया गया है। इस प्रतिबंध के लागू होने के साथ ही राज्य में अब प्लास्टिक की छड़ें, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक के स्टिक्स, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी में लगने वाली डंडी, आइसक्रीम की डंडी आदि में प्लास्टिक के यूज को बैन किया गया है।

swatva

इसके अलावा सजावट के लिए थर्मोकोल, प्लास्टिक की प्लेट, कप, गिलास, कटलरी जैसे कांटे, चम्मच, चाकू, स्ट्रॉ, ट्रे, रैपिंग या पैकिंग फिल्म, निमंत्रण कार्ड, सिगरेट के पैकेट, प्लास्टिक या पीवीसी बैनर की बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है। अगर ये चीजें बगैर प्लास्टिक के इस्तेमाल की बनी हैं, तो इन्हें बैन से बाहर रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here