गणतंत्र दिवस पर क्राइम का तांडव, ताबड़तोड़ चार मर्डर

0

सासाराम में प्रेमी युगल को मार डाला, शव पटरी पर फेंका

पटना/सासाराम/बेगूसराय: बिहार पुलिस अपराध पर लगाम लगाने में लगातार विफल हो रही है। हत्या करना तो जैसे सूबे में आम हो चला है। गणतंत्र दिवस के दिन भी अपराधियों ने जहां सासाराम एक प्रेमी जोड़े की गोली मारकर हत्या कर दी, वहीं बक्सर में एक युवक को गोलियों से छलनी करने के अलावा बेगूसराय में एक राजद कार्यकर्ता को पीटकर मार डाला।
सासाराम से मिल रही सूचना के मुताबिक यहां अपराधियों ने एक प्रेमी युगल की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों के शव रेलवे पटरी पर मिले हैं। पुलिस मामले को आनर किलिंग और सुसाइड समेत सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार नोखा थाना क्षेत्र में युवक व युवती की हत्या की जानकारी आज ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही एएसपी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। एएसपी ने बताया कि मृतक गुरु रजवार 18 वर्ष व मृतका नोखा थाना क्षेत्र के रामपुर गाजी गांव की रहने वाले थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ऑनर किलिंग और सुसाइड दोनों बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गुरु रजवार की शादी गत वर्ष हुई थी। इस माह के अंत में उसका गौना होने वाला था। हालांकि परिजन घटना के संबंध में कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। इसके पहले आज ही सुबह में सरेआम बक्सर में एक युवक की अपराधियों ने हत्या कर दी।

बेगूसराय में राजद कार्यकर्ता की पीटकर हत्या

उधर बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर में खंझापुर गांव में अपराधियों ने राजद के एक सक्रिय कार्यकर्ता की पीट कर कर हत्या कर दी। मारे गए शख्स का नाम मदन पंडित है। बताया जाता है कि उसे अपराधियों ने फोन कर घर से बुलाया। इसके बाद जैसे ही मदन वहां पहुंचा बदमाशों ने उसकी पीटकर हत्या कर दी। मृतक मदन पंडित का शव गांव के बहियार में पाया गया। सूचना मिलने पर मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि हत्या के पीछे की मुख्य वजह का अभी भी पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here