गैंगरेप में नाकाम मनचलों ने 10वीं की छात्रा के गले में मारी गोली

0
gang rape

सासाराम : रोहतास जिले के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में चार मनचलों ने 10वीं की एक छात्रा से पहले गैंगरेप की कोशिश की। लेकिन वे सफल नहीं हुए। आज मंगलवार को तड़के जब लड़की शौच के लिए निकली तब घात लगाकर उन्होंने हमला किया और उसके गले में गोली मार दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को जख्मी हालत में इलाज के लिए राजपुर पीएचसी लाया गया, फिर उसे सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार 10वीं की उक्त छात्रा आज सुबह अपनी दादी के साथ शौच करके वापस लौट रही थी। उसी समय कोहरे का फायदा उठाकर मनचलों ने उसे जबरन खींच लिया और एक कमरे में ले जाकर गैंगरेप की कोशिश की। लड़की के तीव्र विरोध के कारण वे रेप में सफल नहीं हो पाये। इसके बाद उन्होंने उसे गोली मार दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी आजाद खान सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here