गैंगरेप का वीडियो वायरल होने के बाद जल उठा मोहनियां, दंगे जैसे हालात, 144 लागू

0

सासाराम : पड़ोसी जिला कैमूर के मोहनियां में दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष की खबर है। आज गुरुवार को वहां फायरिंग, आगजनी व पथराव के बाद धरा 144 लगा दी गई है। जानकारी के अनुसार पिछले दिनों बंद कार में सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसका वीडियो वायरल कर दिया गया था। इसी के बाद वहां दो समुदायों के बीच लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालात काफी खराब बताए जाते हैं औऱ वहां दंगा जैसी स्थिति उत्पन्न होते देख पुलिस की कई टीमें भेजी गई हैं।

भाजपा एमएलसी की नीतीश को नसीहत, ‘मैंनें ही किया सिंड्रोम’ से बाहर निकलें

swatva

दो समुदायों के बीच फायरिंग, आगजनी

जानकारी के मुताबिक आज दोपहर एक पक्ष के एक व्यक्ति को चाकू और दूसरे पक्ष के एक लड़के को गोली लगी है। वरीय पदाधिकारी व काफी संख्या में पुलिस बल मोहनिया पहुंचे हुए हैं। उपद्रवियों द्वारा कई जगहों पर आगजनी और तोड़फोड़ की जा रही है। गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में आग भी लगा दी है।

गैंगरेप के बाद वीडियो किया था वायरल

Image result for कैमूर में सामूहिक दुष्कर्म"

विदित हो कि कुछ दिनों पहले छात्रा के साथ दरिंदों ने चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। कैमूर में हुई इस घटना के बाद से पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिर भी बवाल थम नहीं रहा। कैमूर एसपी दिलनवाज़ अहमद ने बताया कि मामला पहले का है।

आरोपियों के पास से पुलिस को दो मोबाइल मिले हैं और इस घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को भी रोहतास के डेहरी से बरामद किया गया है। वीडियो में पीड़िता मनचलों से गुहार लगा रही है। लेकिन दरिंदों ने कोई दया नहीं दिखाई और वीडियो भी वायरल कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here