गढ़वा में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलते ही मचा हड़कंप ,शहर में साईं मोहल्ला सील

0

गढ़वा : झारखण्ड में कोरोना वायरस का कहर हर रोज बढ़ता ही जा रहा है। इस वायरस के कहर को काम करने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन कानून लागू है। देश की जनता घरों से बाहर नहीं निकल रहें है। इस बीच झारखण्ड के गढ़वा में एक और कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। जिससे राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 49 हो गयी हैं।

गढ़वा शहर में साईं मोहल्ला सील

Garhwa district - YouTubeगढ़वा शहर के साईं मोहल्ला निवासी एक 60 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाये जाने की खबर मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया है। जिसके बाद गढ़वा के स्टेशन रोड साईं मुहल्ला को सील कर दिया गया है।इसके साथ ही प्रशासनिक चहलकदमी बढ़ गयी है।डीसी हर्ष मंगला के निर्देश पर पूरे मुहल्ले को सील कर दिया गया है। साथ ही अब लॉकडाउन में सख्ती बरतने की कवायद तेज कर दी गयी है। प्रशासन ने पीड़ित और उसके परिजनों को कब्जे में लेकर सभी को चिकित्सक की निगरानी में भेज दिया है।

swatva

मछली मंडी में नहीं हो रहा लॉकडाउन कानून का पालन

देश में लॉकडाउन के बाबजूद झारखण्ड में लॉकडाउन का पालन सख्ती से नहीं हो रहा है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार झारखण्ड के जमशेदपुर में मछली मंडी में हर रोज लॉकडाउन का उलघंन किया जा रहा है।

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बिलकुल भी नहीं किया जा रहा है। अगर इस तरह से लॉकडाउन कानून का मजाक बनाया जाएगा तो कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलने का संकेत होगा। हालांकि इससे पूर्व भी लॉकडाउन के उलघंन के मामले में झारखण्ड के 10 पुलिसकर्मियों पर विभागीय करवाई की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here