फूलों की महक से गुलज़ार हुई राजधानी पटना

0

पटना : आप पुष्प के शौकीन हैं तो बस चले आइये राजधानी पटना स्थित ज्ञान भवन। यहां आपको फूलों  के अलग-अलग रंग और नजारे देखने को मिलेंगे। बिहार बागवानी विकास सोसाइटी द्वारा पुष्प महोत्सव का आयोजन किया गया है।

 इसके अंतर्गत राज्य स्तरीय पुष्प महोत्सव सह पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है,  इसका आयोजन पटना के ज्ञान भवन में 7 एवं 8 फ़रवरी तक किया गया है। इस प्रदर्शनी का प्रातः 10 बजे से शाम 8 बजे तक आप पुष्पों के सम्मोहन का आनंद उठा सकते हैं।

swatva

यहां पुष्पों, केला, अनार, बांस, गन्ना एवं बहुत सारे शो प्लांट के सैंकड़ों स्टॉल लगाए गए है। बिहार के विभिन्न जिलों से फूलों व फल के अनेको प्रजातियों का स्टाल लगाया गया है। इसमें आपको कई प्रकार की फूलों की वेराइटी देखने को मिलेगी।

 कुछ फुल तो ऐसी हैं, जिनके बारे में हम और आप जानते भी नहीं। साथ ही साथ आपको फूलों से बनी विभिन प्रकार की आकृतियां और डिजाइन भी यहां देखने को मिलेगी। इसके अलावा फुल  उगाने के तौर-तरीकों एवं इसके काम आने वाले विभिन्न बागवानी के औजारों को भी आप यहाँ से खरीद सकते हैं।

(प्रभात रंजन शाही की रिपोर्ट)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here