मेक इन इंडिया से भारत के व्यापार को वैश्विक बना रही मोदी सरकार : अरविन्द सिंह

0
arvind singh bjp spoke person

पटना : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से दुनिया का सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य बनता जा रहा है। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि मेक इन इंडिया से भारत के व्यापार को वैश्विक बना रही मोदी सरकार अगस्त 2021 में 52.20 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य का सामान किया गया निर्यात, जो एक महीने में अब तक का सर्वाधिक है।

उन्होंने कहा कि अब तक भारत डिजिटल इंडिया के इस्तेमाल से सशक्त बन रहे युवा पीएम ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत 4.4 करोड़ उम्मीदवार प्रमाणित हुए हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के तहत 104 योजनाओं को किया गया शामिल।

swatva

आयुष्मान भारत योजना सबसे सफल

अरविन्द ने कहा है कि दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर योजना, आयुष्मान भारत के सफलतम 3 वर्ष कोरोना महामारी के समय भी सहायक रही ।️ इसके तहत 2,800 करोड़ रुपये के 7.25 लाख लाभार्थियों को उपचार प्रदान किए गए।️ वहीं, 16.51 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड वितरित भी किए गए। उन्होंने बताया कि प्रति मिनट औसतन 105 कार्ड का वितरण हो रहा है।️ उन्होंने कहा कि इस योजना का शुभारंभ 23 सितंबर, 2018 को हुआ था। इस योजना के लाभार्थियों को प्रति वर्ष प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक का नि:शुल्क स्वास्थ्य बीमा किया जाता है।

112 लाख मीट्रिक टन से अधिक नि:शुल्क खाद्यान्न वितरित

सिंह ने कहा है कि वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना-IV के तहत सभी जरूतरमंदों के लिए खाद्यान्न सुनिश्चित किया गया। इसके लिए 199 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न आवंटित हुआ। योजना के चौथे चरण में 112 लाख मीट्रिक टन से अधिक नि:शुल्क खाद्यान्न वितरित हुआ।

किसानों की आय दोगुनी करने को प्रतिबद्ध मोदी सरकार ने वर्ष 2021-22 मुख्‍य खरीफ फसलों के उत्‍पादन के प्रथम अग्रिम अनुमान भी जारी की। खरीफ सीजन में 150.50 मिलियन टन रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन का अनुमान है। किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध मोदी सरकार कोविड-19 चुनौतियों के बावजूद, भारत ने अप्रैल-अगस्त 2021-22 में कृषि तथा प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात में लगभग 22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here