पूर्व सांसद प्रो.डॉ.रमेन्द्र कुमार रवि का निधन, शिक्षा के प्रति अलख जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका

0

पटना : भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के भीष्मपितामह और संस्थापक पूर्व कुलपति प्रो.डॉ.रमेन्द्र कुमार रवि का पटना में निधन हो गया। उनके निधन से बीएन मंडल विवि में शोक की लहर दौर गई। उनके निधन के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि भारतीय राजनीति, शिक्षा, साहित्य व सांस्कृति के एक युग का अंत हो गया।

जानकारी हो कि प्रो.डॉ.रमेन्द्र कुमार रवि विद्वता,सरल स्वभाव,सादा जीवन उच्च विचार एवं सामाजिकता के कारण वे जनप्रिय नेता भी थे।उन्होंने भारतीय संसद के लोक सभा और राज्य सभा के पदों को सुशोभित किया था।

swatva

केंद्रीय मंत्री ने व्यक्त किया शोक

वहीं इनके निधन पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व सांसद डॉ रवि ने कोसी सीमांचल क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति अलख जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि उनका निधन शिक्षा जगत में एक अपूरणीय क्षति है। वहीं युवा भाजपा नेता अर्जित चौबे ने भी पूर्व सांसद डॉ रवि के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

अतिथि शिक्षकों ने भी कि श्रद्धांजलि अर्पित

इसके साथ ही भूपेंद्र सिंह मंडल विश्वविद्यालय के अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ सतीश और महासचिव डॉ दीपक कुमार ने सादर श्रद्धाञ्ज्लि अर्पित करते हुए कहा कि उनके परलोक गमन से शिक्षा,साहित्यिक,सामाजिक और राजनीतिक जगत की अपूरणीय क्षति हुई है।

साथ ही,ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उनकी दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें तथा इस असीम दुखदायी समय में परिवारजनों को धैर्य एवं साहस प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here