भाषण के दौरान जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को मारी गोली

0

डेस्क : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर जानलेवा हमले की खबर है। गोली लगने के बाद फिलहाल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अभी पूर्व पीएम के स्वास्थ्य के बारे में कोई जानकारी नहीं है। द जापान टाइम्स के मुताबिक शिंजो आबे पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक भाषण दे रहे थे। इस दौरान वे भाषण देते हुए गिर पड़े।

घटनास्थल पर मौजूद एक रिपोर्टर ने बंदूक की गोली की आवाज सुनी, इसके बाद उसने देखा तो आबे के शरीर से खून बह रहा था। भाषण देने के दौरान हमलावर ने जापान के पूर्व पीएम पर पीछे से हमला किया। हमलावर को पकड़ लिया गया है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here