आरा में भाजयुमो के पूर्व ​अध्यक्ष की पत्नी समेत हत्या

0

पटना/आरा : आरा शहर में बीती देर रात को बिहार प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष की उनकी पत्नी समेत हत्या कर दिये जाने की खबर है। भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष और एक रिटायर्ड प्रोफेसर दंपति का शव बीती देर रात उनके ही घर से शव बरामद हुआ है। बताया जाता है कि मृतक का केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से काफी करीबी रिश्ता रहा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ से करीबी रिश्ता

घटना आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा मोहल्ले की है जहां प्रोफेसर के घर के कमरे से उनका शव और बरामदे से पत्नी का शव पुलिस ने बरामद किया। कमरे और बरामदे की दीवारों पर पुलिस को खून के छींटे भी मिले। मौके पर फोरेंसिक टीम ने सबूतों को इकट्ठा किया है और अनुसंधान चल रहा है।

swatva

मृतकों की पहचान कतीरा स्थित वीर कुंवर सिंह कॉलोनी के डॉ. महेंद्र प्रसाद सिंह और उनकी 65 वर्षीया पत्नी पुष्पा सिंह के रूप में हुई है। महेंद्र प्रसाद सिंह 1982-83 के आसपास भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिहार के प्रदेश अध्यक्ष थे और तब राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष थे। तभी से दोनों के बीच करीबी संबंध रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here