Swatva Samachar

Information, Intellect & Integrity

Featured पटना बिहार अपडेट बिहारी समाज राजपाट

उत्तरी बिहार में बाढ़ से हाहाकार, हवाई सर्व पर निकलें CM नीतीश

पटना : बिहार में बाढ़ के कारण हालत भयावह होता जा रहा है। वहीं इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई जिलों में एरियल सर्वे करने निकल चुके हैं। उनके साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा भी मौजूद हैं। मुख्य्मंत्री नीतीश आज पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी जिले का जायजा लेंगे।

वहीं एरियल सर्वे के बाद नीतीश कुमार उन इलाकों में सुरक्षात्मक कार्य और प्रभावितों तक मदद पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी करेंगे।

मालूम हो कि बिहार के कई जिलों में नदियां उफान पर हैं। नेपाल और उसके तराई वाले इलाकों में लगातार हुई भारी बारिश की वजह से कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। वहीं कई जगहों पर तटबंध टूटने के कारण गांव में पानी फैला हुआ है। साथ ही चंपारण और मुजफ्फरपुर का  इलाका बुरी तरह बाढ़ से प्रभावित हुआ है।

वहीं मुख्यमंत्री आज एरियल सर्वे के दौरान पहले चरण में बेतिया और मोतिहारी जाएंगे और वहां का सर्वे करेंगे। इसके बाद दूसरे चरण में सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर का एरियल सर्वे करेंगे। बाढ़ की स्थिति क्या है, इसको लेकर के सर्वे के बाद आंकलन किया जाएगा।