फिर ब्याह रचाएंगे मटुकनाथ, जानें कौन है ‘लवगुरु’ की नई दिलरुबा?

0

पटना : लवगुरु के नाम से मशहूर मटुकनाथ चौधरी कल रिटायर हो गए। पटना विश्वविद्यालय के बीएन कॉलेज में हिंदी विभाग के प्रोफेसर रहे मटुकनाथ ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा निराले अंदाज में की। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि वह अब फिर शादी और मस्‍ती करेंगे, क्‍योंकि अभी तो उनकी जवानी ने अंगड़ाई ली है। उन्होंने लिखा, “अभी जवानी ने अंगड़ाई ली है। अंग-अंग से यौवन की उमंग छलक रही है। जब वे मस्त होकर तेज चलते हैं तो लोग नजर लगाते हैं। दौड़ते हैं तो दांतों तले अंगुली दबाते हैं। ‘अब हम कैसे चलीं डगरिया, लोगवा नजर लगावेला!’

मटुकनाथ ने आगे लिखा कि उनकी खुशनसीबी है कि इस चढ़ती जवानी में रिटायर हो रहे हैं। लोग पूछते हैं कि रिटायरमेंट के बाद क्या कीजिएगा? मटुकनाथ कहते हैं कि चढ़ती जवानी में जो किया जाता है, वही करूंगा। मतलब यह कि ब्‍याह करेंगे।

swatva

कौन है उनकी नयी दिलरुबा

मटुकनाथ ने लिखा कि बरतुहार (लड़की वाले) बहुत तंग कर रहे हैं। उनकी आवाजाही बढ़ गई है। लेकिन मटुकनाथ एक अनुशासित, शर्मीला और परंपरा प्रेमी ‘लरिका’ है। इसलिए खुद बरतुहार से बात नहीं करता। उन्हें गार्जियन के पास भेज देता है। विद्यार्थी ही मटुकनाथ के गार्जियन हैं। वे जो तय कर देंगे, आंख मूंदकर मटुकनाथ मानेंगे क्योंकि छात्रों से बड़ा हितैषी कोई नहीं हो सकता।
फेसबुक पोस्‍ट में वे आगे लिखते हैं, ”विदा हुआ वह मटुकनाथ जो योजना बनाता था और उसे पूरा करने में लहू सुखाता था। अब हम केवल मस्ती करेगा। सबसे पहले ब्याह करेगा। इसलिए आप लोगों का दायित्व है कि एक सुटेबल कन्या से मेरा ब्याह कराइए, फिर मेरी चाल देखिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here