ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद पर बनेगी फिल्म, आनंद एल. राय होंगे निर्देशक, हीरो कौन?

0

मुम्बई : शतरंज के खेल में भारत का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर विश्वनाथ आनंद के जीवन पर फिल्म बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वनाथ आनंद की बायोपिक के लिए निर्देशक आनंद एल राय ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए विश्वनाथ आनंद ने भी अपनी मंजूरी दे दी है। हालांकि आनंद के किरदार में किस अभिनेता को चुना जाएगा, इस बात का फैसला अभी नहीं हो सका है।

swatva

जानकारी हो कि भारत में शतरंज के खेल में विश्वनाथन आनंद का नाम सबसे बड़े खिलाड़ी के तौर पर जाना जाता है। विश्व शतरंज में आनंद उन खिलाड़ियों में शुमार हैं जिन्हें विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता है। आनंद पहले खिलाड़ी हैं, जिन्हें पहली बार राजीव गांधी खेल रत्न का पुरस्कार भी मिला है।

हालांकिआक्रामक अंदाज में चेस खेलने के लिए मशहूर और दुनिया भर में कई पीढ़ियों को चेस के प्रति आकर्षित करने वाले विश्वनाथन आनंद ने शुक्रवार को अपना 51वां जन्मदिन चेन्नई में मनाया था। इस दौरान उनकी ओर से भी इस फिल्म को लेकर अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here