मौसम के अनुकूल खेती बारी से किसानों में आएगी खुशहाली- किसान मोर्चा

0

पटना: एक देश में एक प्रधान, एक निशान, एक विधान के उद्घोषक एवं प्रखर राष्ट्रवादी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 119 वी जयंती सप्ताह के अवसर पर फतुहा के रुकनपुर गांव में किसानों के बीच “खेती बारी संवाद” में मौसम के अनुकूल खेती बारी की जानकारी दी गई।

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान परिषद सदस्य संजीव कुमार यादव ने डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी को याद कर किसानों को खेती बारी से सम्बंधित पुस्तक वितरण करते हुए बताया कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन को देखते हुए जलजीवन हरियाली अभियान के अंतर्गत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अति आवश्यक है।

swatva

संजीव यादव ने बताया कि जलस्तर की कमी को देखते हुए मौसम के अनुकूल खेती अपनाए, जिसमे पानी की खपत कम हो, उत्पादन ज्यादा और किसानों को ज्यादा आर्थिक लाभ हो। इन बातों को ध्यान रखते हुए सरकार ने 5 बर्षो (2019 – 20 से 2023 – 24) के लिए 60.50 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। इसके तहत 8 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चलाया जा रहा है।

केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने जलसंचय, पौधरोपण के लिए विभिन्न योजनाओं चलाकर 50 प्रतिशत से लेकर 75 प्रतिशत तक अनुदान देने का प्रावधान रखा है। कार्यक्रम में फतुहा उतरी मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष अरविंद यादव, जिला प्रवक्ता विजय वत्स ,प्रखंड महामंत्री बृजेंद्र सिंह यादव, अनुसूचित जाति महामंत्री अमरेंद्र कुमार, मंडल पूर्व महामंत्री अर्जुन यादव, जुगल किशोर यादव, श्याम बिहारी प्रसाद, बलराम सिंह, वासुदेव सिंह भाटी राय, सहित दर्जनों लोग शरीक हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here