फर्जी वीजा—पासपोर्ट बनाने वाले जालसाज को दिल्ली पुलिस ने छपरा में दबोचा

0

छपरा : सारण नगर थाना क्षेत्र के डाक बंगला स्थित भारतीय जीवन बीमा कार्यालय के पास से दिल्ली पुलिस ने आज फर्जी वीजा तथा पासपोर्ट बनाने वाले एक एजेंट को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी नगर थाना के सहयोग से की गई। बताते चलें कि फोन सर्विलांस के आधार पर शहर के डाक बंगला रोड स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के पास से दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी में युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के हेमराज सहनी का पुत्र उमेश सहनी बताया जाता है। उसके खिलाफ 6 जनवरी को दिल्ली एयरपोर्ट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने बताया कि उमेश सहनी विदेश भेजने के नाम पर लोगों को फर्जी वीजा देकर ठगी का धंधा करता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने एजेंट बनकर सहनी से डील की जिसके बाद उन्हें छपरा बुलाया गया। छपरा आकर जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल और न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस उसे दिल्ली ले कर चली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here