सामने आई फडणवीस के मंत्रियों की लिस्ट! शिंदे डिप्टी CM, 12 बागियों को भी इनाम

0

नयी दिल्ली/मुंबई : महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के बागी गुट ने देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में नई सरकार का खाका लगभग तैयार कर लिया है। प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री फडणवीस के घर पर हलचल काफी तेज है। नई सरकार के संभावित मंत्रियों की एक लिस्ट भी सामने आई है जिसमें बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम बनने के चांस काफी प्रबल हैं। इसके अलावा शिवसेना के बागी 12 विधायकों को भी इनाम मिलने की बात कही जा रही है।

सीएम फडणवीस के साथ छोटा मंत्रीमंडल लेगा शपथ

जानकारी के अनुसार फिलहाल भाजपा के देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में एक छोटा मंत्रिमंडल शपथ लेगा। बाद में इसका विस्तार किया जाएगा, जिसमें बाकी बागियों और निर्द​लीयों को एडजस्ट किया जाएगा। हालांकि अंतिम क्षणों में इसमें फेरबदल भी की जा सकती है। उधर बागी गुट के मुखिया एकनाथ शिंदे के भी कुछ ही घंटों में मुंबई पहुंचने की चर्चा है, जबकि गोवा से बागी गुट के विधायक मुंबई पहुंच गए हैं। ये विधायक आज राज्यपाल से मिलकर उन्हें भाजपा के नेतृत्व में सरकार गठन के लिए 49 विधायकों के हस्ताक्षर वाला अपना समर्थन पत्र सौंपेंगे।

swatva

राज्यपाल को भाजपा के लिए समर्थन पत्र सौंपेंगे बागी

इसबीच शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे ने एक बयान जारी कर कहा कि फडणवीस सरकार में कौन और कितने मंत्री पद होंगे, इसे लेकर भाजपा से बातचीत चल रही है। अभी तक इसपर कुछ फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन यह जल्द ही हो जाएगा। तब तक कृपया मंत्रिस्तरीय सूचियों और इसके बारे में अफवाहों पर विश्वास न करें। हम सभी हिंदुत्व के प्रश्न पर एकजुट हुए हैं और यही हमारी राजनीति का आधार भी रहा है। उधर राज्यपाल कोश्यारी ने उद्धव ठाकरे का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और अब फ्लोर टेस्ट की कोई जरूरत नहीं रह गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here