‘दारु पियबा सब कुछ खत्म हो जाई’ गीत के जरिए पूर्व डीजीपी दे रहे संदेश

0

पटना : बिहार के पुर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय इन दिनों बिहार के तमाम जगहों पर जाकर प्रवचन कर रहे हैं। इस दौरान आज उन्होंने बिहार में लागू शराबबंदी कानून को लेकर बड़ी बात कही है।

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने गायकी के अंदाज में एक गीत गाते हुए कहा कि ‘ ‘दारु पियबा सब कुछ खत्म हो जाई, अंत समय कुछ काम नहीं आई… ‘ पूर्व डीजीपी राम कथा में लोगों को शराबबंदी के खिलाफ एकजुट करने को लेकर बुधवार को कथा के दौरान पूर्णिया में लोगों को शराब से होने वाले नुकसान को अपने गीतों के जरीये बताया।

swatva

गुप्तेश्वर पांडेय ने भोजपुरी गीत गाया जिसे सुनकर लोग भी झूमने लगे। गाने के बोल थे सुन भईया..सुन बाबूजी..अरे दारु पीअवा सबकुछ खत्म हो जायी..अंत समय कुछ काम नहीं आयी…। गुप्तेश्वर पांडेय भोजपुरी गीतों के जरिए लोगों को शराबबंदी के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं।

शराब बहुत बुरी चीज

गुप्तेश्वर पांडे ने अपने कथा के दौरान कहा कि शराब बहुत बुरी चीज है। इसे गलती से भी हाथ नहीं लगाएं। उन्होंने कहा कि यदि शराब पीजिएगा तब सबकुछ खत्म हो जाएगा। पांडे भोजपुरी गाने के माध्यम से शराब से धन संपत्ति के नाश होने की बात भी कहते दिखे। वह लोगों को शास्त्रों का हवाला देकर शराब के खिलाफ एकजुट होने का निवेदन कर रहे हैं।

गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि शराब को मानव जाति के पतन का कारण है। शराब पीने से तन,मन और धन सभी का नाश हो जाता है, इसलिए इससे जीतनी दूरी बनाए उतना अच्छा होगा। शराब बहुत खराब चीज है। इससे किसी का भला नहीं होने वाला है। पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय की बातों को उपस्थित लोग भी गंभीरता से सुनते नजर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here