हाथापाई की घटना से शर्मिंदा, पहले वाला समय नहीं, कड़ा एक्शन लेंगे : विस अध्यक्ष

0

पटना : बिहार विधानसभा में हुए हंगामे को लेकर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा कड़े तेवर में नजर आए। विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक को कड़ी चेतावनी दे डाली है।

दरअसल, भोजनावकाश के बाद सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य भिड़ गये। सत्ता पक्ष और विपक्षी सदस्यों में हाथापाई भी हुई। मामला इस कदर बढ़ गाया कि विधानसभा अध्यक्ष को कार्यवाही स्थगित कर मार्शल बुलाना पड़ा।

swatva

वहीं सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होते ही विस अध्यक्ष ने कहा कि आज की घटना से सबसे अधिक लज्जा हुई। उन्होंने कहा कि एक्शन लेने के लिए हमें मजबूर मत करें।

इसके साथ ही विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अपने -अपने विधायकों को कार्य संचालन नियमावली के बारे में साफ-साफ बता दें। सदन में अगर व्यवहार सही नहीं होगा तो कार्रवाई होगी। अब पहले वाला समय नहीं रहा हम कड़ा एक्शन लेंगे। इस घटना से हम बहुत शर्मिंदा है अगर आगे इस प्रकार की घटना हुई तो हम यथासंभव एक्शन लेंगे। इसलिए आप लोग कोई ऐसा काम ना करें की मुझे एक्शन लेना पड़े।

वहीं उनकी इस बात पर नेता प्रतिपक्ष द्वारा भी सहमति जताई गई है। आज जो हुआ वो लोकतंत्र की लिए अच्छा नहीं है। अध्यक्ष कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुलाएं। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक शर्मिंदगी की बात यह है कि नए सदस्यों के साथ-साथ सदन में पुराने सदस्यों ने भी आक्रामक तेवर अपनाया। उन्होंने कहा विधानसभा अध्यक्ष ही सदन में सर्वोपरि हैं और उन्हें कोई भी गाइड नहीं कर सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here