एक साथ 10 पुलिस अफसरों पर गिरी गाज, लॉकडाउन में हिंदपीढ़ी से लोहरदगा पहुंचे थे 7 लोग

0

रांची : देश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। देश में इस वायरस के असर को काम करने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन कानून लागू है। इस लॉकडाउन कानून के कारण जो जहां हैं वहीं रह रहें हैं। इस बीच झारखण्ड से लॉकडाउन के उल्लंघन की खबर निकल कर सामने आ रही है। झारखण्ड के रांची में कोरोना संक्रमित क्षेत्र हिंदपीढ़ी से सात लोग लोहरदगा पहुंच गए। रास्ते में उन्हें रोका तक नहीं गया।

पुलिस मुख्यालय ने दिखाई गंभीरता

झारखंड पुलिस के सुखद खबर! नेपाल से ...झारखण्ड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। इसके बाबजूद यहाँ हर रोज लॉकडाउन का उल्लंघन किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने इस बात को गंभीरता से लिया। पुलिस मुख्यालय ने हाल में ही रांची और लोहरदगा के दस पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की गई। रांची के डीआइजी अमोल वी. होमकर के आदेश पर रांची व लोहरदगा के दस पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की गई इनमें मांडर थाने के सामने चेकपोस्ट प्रभारी सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार मांडी तथा कुड़ू थाने के हेंजला चेकपोस्ट प्रभारी लवकुश सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।इनपर आरोप है कि इन दोनों ही पदाधिकारियों ने न तो वाहन की जांच की और न ही उक्त वाहन पर सफर कर रहे लोगों से नियम का उल्लंघन करने के मामले में पूछताछ की।

swatva

विभागीय कार्रवाई शुरू

Jharkhand Police issue advisory to curb hate content, fake news oइसके साथ ही साथ नरकोपी के खुखरा ग्राम चेकपोस्ट प्रभारी दारोगा जुगुन महथा, चान्हों के झिवरी मोड़ चेकपोस्ट पर तैनात पदाधिकारी दारोगा रूपा बाख्ला व रांची के किशोरगंज चौक पर तैनात दारोगा अभय कुमार ने भी वाहन को नहीं रोका, न पूछताछ की और न पंजी ही संघारित किया। इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके अलावा रास्ते में पड़ने वाले पांच थाना कुड़ू, नरकोपी, मांडर, चान्हो व सुखदेवनगर केथानेदार को विभागीय कार्रवाई के पूर्व स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया गया है।गौरतलब है कि जिन दो वयस्क व्यक्तियों ने सबसे पहले कैंसर रोग के इलाज के लिए लोहरदगा से ओरमांझी के मेदांता अस्पताल ले जाने के लिए पास बनवाया था, उन्हें क्वारंटाइन कर गिरफ्तार कर लिया गया है। इनपर पास का दुरुपयोग कर रांची के हिंदपीढ़ी से सात लोगों को लोहरदगा ले जाने का आरोप है।

हिन्दपीढ़ी में पुलिस की गश्ती तेज

Jharkhand Police Recruitment for 530 Group-D Vacancy - Sarkari Job ...हिन्दपीढ़ी तथा आस-पास के क्षेत्रों में अतिरिक्त बल की प्रतिनियुक्ति कर पुलिस की गश्ती तेज कर दी गई है।पुलिस की ओर से आसपास के लोगाें से भी पुलिस के माध्यम से लाॅकडाउन का उल्लंघन करने का मामला सामने आने पर वरीय पदाधिकारियों को सूचित करने के लिए अनुरोध किया गया है। सभी थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक तथा पुलिस उपाधीक्षकों को स्वयं घूम-घूमकर लाॅकडाउन का पूरी तरह से पालन कराने का सख्त निर्देष दिया गया है।

इनके विरुद्ध की गई है कार्रवाई

DIG Ranchi Range (@digranchi) | Twitterसहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार मांडी ,सहायक अवर निरीक्षक लवकुश सिंह ,दारोगा जुगुन महथा, दारोगा रूपा बाख्ला, दारोगा अभय कुमार, कुड़ू थानेदार हिरऔंध करमाली,नरकोपी थानेदार मनोरंजन कुमार सिंह ,मांडर थानेदार राणा जंगबहादुर सिंह, चान्हो थानेदार दिलेश्वर कुमार,सुखदेवनगर के थानेदार जॉन मुर्मू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here