एक और कश्मीरी लड़की को बिहार में ढूंढ रही JK पुलिस

0

पटना : जबसे आर्टिकल 370 हटा है, बिहारी लड़कों की कश्मीरी दुल्हनों में रुचि कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। हाल में सुपौल निवासी दो भाइयों द्वारा दो कश्मीरी लड़कियों को ब्याह कर बिहार लाने की घटना चर्चा में आई थी। उस मामले में पुलिस चारों लड़के—लड़कियों को ट्रांजिट रिमांड पर कश्मीर ले गई। लेकिन अब एक बार फिर वहां की पुलिस ने बिहार के सुपौल जिले का रुख किया है। कश्मीर से गायब हुई एक और लड़की को तलाशते हुए जेके पुलिस बिहार के सुपौल पहुंची है।

सुपौल के राघोपुर इलाके में छापेमारी

जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक टीम सुपौल के राघोपुर पुलिस की मदद से लड़की की तलाश में लगी हुई है। फिलहाल राघोपुर के दीवानगंज इलाके में सघन तलाशी और छापेमारी की जा रही है। बिहार में आपरेट कर रही जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि ये कश्मीरी लड़की भी भगाई गई है और सुपौल ही लाई गई है।
बताया जा रहा है कि यह लड़की भी प्रेम प्रसंग में ही भागकर यहां आई है। मालूम हो कि सुपौल के राघोपुर की अधिकतर अबादी बाहर मजदूरी के लिए जाती है। इनमें से काफी संख्या में लोग कश्मीर भी जाते हैं। इन मामलों में संभवत: वहां काम करने के दौरान वे स्थानी​य लड़कीयों के प्रेम में पड़ गए होंगे।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here