दिखने लगा असर! पटना में दारोगा के थाना आवास से 10 लाख की ज्वेलरी टपाई

0

पटना: बिहार में सियासत बदलने का असर दिखने लगा है। क्रिमिनल फुल एक्टिव मोड में आ गए हैं। उनका मनोबल इतना बढ़ गया है कि राजधानी पटना के एक दारोगा के थाना परिसर स्थित आवास से उसके 10 लाख के आभूषण टपा लिये। घटना पटना के शास्त्रीनगर थाना परिसर स्थित दारोगा के आवास की है।

जानकारी के अनुसार थाने की महिला दारोगा ललिता देवी के आवास से चोरों ने करीब 10 लाख के आभूषणों और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। थाना कैंपस में चोरी इतनी बड़ी घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। पटना पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

swatva

बताया जाता है कि चोरों ने इस घटना को दिनदहाड़े अंजाम दिया है। जब चोर वारदात को अंजाम दे रहे थे, उस समय दारोगा ललिता देवी पुनाई चक में ड्यूटी कर रही थी। दिन में जब दारोगा का बेटा घर पर आया तब इस चोरी का पता चला। आनन-फानन में दारोगा आवास लौटी और थाना प्रभारी को सूचना दी। बाद में पता चला कि दारोगा के बेटे ने ही इसे किया है। इसीलिए पुलिस लीपापोती में लग गई पर खबर फैलने के कारण मामला छिप नहीं पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here