दुष्कर्म के बाद विधवा चाची को चाकू घोंप नहर किनारे फेंका

0

अररिया : रिश्तों के कत्ल की एक लोमहर्षक घटना अररिया से सामने आयी है जिसमें एक भतीजे ने पहले तो अपनी विधवा चाची से रेप किया फिर चाकू से गोदकर गम्भीर रूप से जख्मी अवस्था में नगर थाना क्षेत्र स्थित मटियारी नहर किनारे छोड़ भाग निकला। जख्मी हालत में दर्द से कराह रही महिला को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
जख्मी महिला ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहनेवाली है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दो साल पहले पति की मौत के बाद विधवा अपने छह बच्चों के साथ ससुराल में रहती थी। जबकि उसका आरोपी भतीजा दिल्ली में रहता है। बताया जाता है कि आरोपी भतीजे ने अपनी विधवा चाची को फोन पर आधार कार्ड और वोटर आईडी लेकर मटियारी नहर के पास आने को कहा। उसने बताया कि चाचा की मौत का पारिवारिक लाभ और वृद्धा पेंशन दिला देंगे। विधवा मटियारी जाने की बात कह कर घर से निकली।
जख्मी विधवा के भाई ने बताया कि आरोपी भतीजा पूर्व में भी उनकी बहन और अपनी चाची पर गलत नजर रखता था। इसको लेकर गांव में पंचायती भी हुई थी। पंचायत के बाद ही आरोपी भतीजा दिल्ली चला गया था। इसके बाद इस तरह की घटना को उसने अंजाम दिया। इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
संजीव कुमार झा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here