सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या

0

नवादा : जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म के बाद दरिदों ने पीड़िता की हत्या कर शव को बधार में फेंक दिया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा है।
बताया जाता है कि बालिका सुबह से ही घर से गायब थी। परिजन खोजबीन में लगे थे। इस क्रम में चरवाहों की नजर बधार में पङे शव पर गई। पहचान होते ही पुलिस को सूचना दी गयी। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह पाना संभव है। वैसे प्रथम दृष्टि में दुष्कर्म बाद हत्या का प्रयास किये जाने के कुछ साक्ष्य मिले हैं। परिजन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच आरंभ की जाएगी। जल्द ही दुष्कर्म व हत्या के मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here