द्रौपदी मुर्मू होंगी NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार, नड्डा ने की घोषणा

0

पटना : विपक्षी दलों के बाद भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। भाजपा ने इस बार झारखंड के पूर्व राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाई है।

मालूम हो कि विपक्ष ने सबसे पहले शरद पवार का नाम आगे किया था। लेकिन, शरद पवार के मना करने के बाद विपक्ष ने एकमत से यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में खड़ा की है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने द्रोपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है। द्रोपदी मुर्मू संघ की भी पसंद हैं।

swatva

BJP केंद्रीय नेतृत्व ने नीतीश को चिढ़ाया, राजनाथ ने LJP(R) को बताया NDA का हिस्सा, चिराग ने भरी हामी

बता दे कि लंबे समय से यह चर्चा थी कि भारतीय जनता पार्टी इस बार किसी आदिवासी को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बना सकती है। इसके पीछे यह तर्क दिया जा रहा था कि भारतीय जनता पार्टी और विचार परिवार जनजाति समुदाय के लिए काफी कुछ कर रही है।

विचार परिवार जनजाति समुदाय को मुख्यधारा में लाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम चला रही है। इसके तहत विचार परिवार लंबे समय से किसी जनजाति समुदाय को देश के सर्वोच्च पद पर बैठाना चाहती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए समर्थित उम्मीदवार घोषित की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here