मतों की गिनती में द्रौपदी मुर्मू काफी आगे, भाजपा का मेगा अभिनंदन प्लान

0

नयी दिल्ली : देश का 15वां राष्ट्रपति चुनने के लिए वोटों की गिनती जारी है। अभी तक की रिपोर्ट के अनुसार एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू रेस में यशवंत सिन्हा से काफी आगे हैं और उनकी जीत तय मानी जा रही है। आज गुरुवार को 11 बजे संसद भवन में मतगणना शुरू हुई। इधर अभी परिणाम घोषित नहीं हुए हैं लेकिन द्रौपदी मुर्मू के गृह जिला मयूरभंज अंतर्गत गृह नगर रायरंगपुर में उनकी जीत की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

पीएम मोदी जायेंगे मुर्मू को बधाई देने

जानकारी मिली है कि एनडीए अपने उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत को लेकर आश्वस्त है। पीएम मोदी जैसे ही नतीजों का ऐलान होगा, श्रीमती मुर्मू को बधाई देने उनके आवास जायेंगे। इधर द्रौपदी मुर्मू के गृहनगर ओडिशा के रायरंगपुर में बड़े पैमाने पर जश्न की तैयारी है। कई जगहों पर मिठाइयां बन रही हैं और उनके गांव सहित आसपास के कई गांव के लोगों ने विजय जुलूस और आदिवासी नृत्य की योजना बनाई है।

swatva

गृहनगर में खुशियों की दीपावली

ओडिशा के जिस स्कूल में मुर्मू ने पढ़ाई की थी, वहां के प्रधानाध्यापक ने उन दिनों को याद करते हुए कहा है कि वह एक मेधावी छात्रा थी और लोगों की सेवा करना चाहती थी। गांव में द्रौपदी मुर्मू के परिवार के लोग भी काफी खुश हैं मुर्मू की मौसी ने बताया कि उसने जीवन भर बहुत संघर्ष किया। वह बहुत विनम्र और जमीन से जुड़ी हुई हैं। भाजपा ने भी नतीजों के ऐलान के बाद मेगा ‘अभिनंदन यात्रा’ की योजना बनाई है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचित होने पर उनकी ऐतिहासिक जीत के प्रतीक मार्च का नेतृत्व करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here