डबल मर्डर से दहला मुजफ्फरपुर, बगीचे से मिला शव

0

मुजफ्फरपुर : बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज थाना क्षेत्र के चेनई चौक के निकट आज एक बगीचे से पुलिस ने दो लोगों के शव बरामद किये हैं। इस डबल मर्डर से समूचे जिले में सनसनी और दहशत फैल गयी है।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया सूचना के आधार पर चेनई चौक के निकट बगीचा से दो लोगों का शव बरामद किया गया है। दोनो की गोली मारकर हत्या की गयी है। मृतकों की पहचान बरूराज थाना क्षेत्र निवासी शत्रुघ्न सहनी और देवेन्द्र सहनी के रूप में की गयी है।
सूत्रों ने बताया कि दोनो मृतक चेनई चौक के निकट निर्माणाधीन अंडा प्लेट फैक्ट्री में नाइट गार्ड थे। हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here