डोर टू डोर अभियान में शामिल होकर चौबे ने मतदाताओं को केंद्र सरकार की उपलब्धियों से कराया अवगत

0

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के द्वारा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। बिहार के सभी नेताओं ने पूर्वांचल के मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में लाने के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र दिल्ली में सोमवार को सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान वे घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत करा बीजेपी प्रत्याशी संजय सिंह के लिए वोट मांगे।

इससे पूर्व विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र के शिव विहार पार्क में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने डोर टू डोर कैंपेन किया। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने कहा कि दिल्ली की जनता ने झूठ की खेती करने वाले आम आदमी पार्टी को विधानसभा में हराने का मन बना लिया है। दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनेगी। देश और दिल्ली में डबल इंजन की सरकार विकास के पहिए को और तेजी से आगे ले जाएगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here