ललन की ‘मीट-भात पार्टी’ के बाद सारे कुत्ते गायब, BJP ने की जांच की मांग

0

पटना : मुंगेर में तीन दिन पहले 14 मई को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मीट-भात पार्टी का आयोजन किया था। इसमें पहले भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौ. ने शराब परोसने का आरोप लगाया तो अब बीजेपी नेता विजय सिन्हा ने ईशारों में कहा कि इस पार्टी के बाद से ही मुंगेर के सारे कुत्ते गायब हो गए हैं। श्री सिन्हा ने कहा कि ललन सिंह की पार्टी में हजारों लोगों को किन जानवरों का मांस खिलाया गया, इसकी जांच होनी चाहिए।

जदयू ने भी इसके जवाब में कहा कि भाजपा नेता मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं। उन्हें सार्वजनिक माफी मांगी जानी चाहिए। इसे लेकर उमेश कुशवाहा की अगुवाई में पार्टी ने एक निंदा प्रस्ताव भी पास किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और भाजपा नेता विजय सिन्हा लंबे समय से राजनीति में हैं और वे राजनीतिक परिवार से आते भी हैं। लेकिन दुख है कि उन्होंने राजनीतिक मर्यादा का कोई पाठ नहीं पढ़ा।

swatva

इधर सम्राट चौधरी ने जहां इस पार्टी में दारू बैन होने के बावजूद शराब परोसने का आरोप लगाया तो नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने जदयू की पार्टी के बाद मुंगेर से कुत्ते गायब होने की बात कह सियासी बवाल मचा दिया। उन्होंने कहा कि किन-किन जानवरों का मांस खिलाया गया, ये जांच का विषय है। इससे क्या-क्या बीमारी फैलेगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here