कहीं लड़का-लड़का में शादी होता है? CM नीतीश के अंदाज पर छात्राओं ने लगाए ठहाके!

0

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुटीले अंदाज में मुस्कुराते हुए समलैंगिकता पर कटाक्ष किया। राजधानी पटना के मगध महिला कॉलेज में बीते दिन एक कार्यक्रम में पहुंचे सीएम ने वहां अपने भाषण में कहा कि ‘शादी होगी तभी न बच्चा होगा। हम या आप, सभी की कोई न कोई मां है। तभी न हम धरती पर आये हैं। अब समलैंगिकता पर भी बात होती है। लेकिन कहीं लड़का—लड़का में शादी होता है? अगर लड़का—लड़का शादी कर ले तो कोई बच्चा पैदा होगा क्या’?

मुख्यमंत्री पटना विवि के मगध महिला कॉलेज में बने नए छात्रावास का शुभारंभ कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी युवावस्था और पढ़ाई के दिनों को भी याद किया। सीएम ने कहा कि हमारे कॉलेज में तब एक भी छात्रा नहीं पढ़ती थी। वहां को—एड नहीं था। ऐसे में कोई महिला यदि किसी दिन कॉलेज में आ जाती थी तो सभी छात्र उसे अजूबे की तरह देखने लगते थे।

swatva

आज के दौर की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अब समय काफी बदल गया है। अब लड़कियां मेडिकल और इंजीनियरिंग में काफी बढ़—चढ़कर आगे निकल रही हैं। मुख्यमंत्री की इस बात पर वहां मौजूद छात्राओं ने खूब तलियां बजाईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here