पुस्तक पर चर्चा : विचार और संवेदना से होती है राजनीति

0

पटना : राम माधव की पुस्तक ‘Because India Comes First’ का विमोचन पटना के ए. एन. सिन्हा सामाजिक शोध संस्थान में किया गया। इस दौरान एमएलसी संजय पासवान, पटना कॉलेज के पूर्व प्राचार्य नवल किशोर चौधरी मौजूद रहें।

इस दौरान पुस्तक का विमोचन करते हुए राम माधव ने कहा कि इस पुस्तक में दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यता का सार है। हम एक ‘लोग’ हैं जो अपनी पहचान से जाने जाते हैं। निबंधों में सच्चे भारत, उनकी संस्कृति और यह लोगों को दोहराता है।

swatva

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के लिए एमएसपी ज़रूरी है।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सबसे पहले हमारे लिए विचार ज़रूरी है। उसके बाद चरित्र नहीं बल्कि शील है। इसी को विचारशील कहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विचारशील और संवेदनशील से ही राजनीति बना हैं।

इसके अलावा उन्होंने अपनी पुस्तक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उनकी पुस्तक पिछले 5 से 6 वर्षों में उन्होंने और केंद्र की सरकार ने देश की हित को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया हैं उसके ऊपर के अच्छे विचार प्रस्तुत करने वाला उनके लेखों का संकलन है।

साथ ही उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा एकता संस्कृति के लिए इसमें जो भी परिवर्तन हुए हैं उसके लिए यह किताब है।इस किताब में पाकिस्तान, चीन,कश्मीर इन सब मुद्दों पर भी बातचीत किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here