धोनी भाजपा में शामिल होंगे!

0

वर्ल्ड कप क्रिकेट के सेमीफाइनल में भारत को न्यूज़ीलैंड से 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद सभी क्रिकेट प्रेमियों के मन में यह सवाल है कि क्या महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से संन्यास लेंगे? संन्यास लेने के बाद क्या करेंगे? खैर धोनी संन्यास कब लेंगे यह बात सिर्फ धोनी को पता है। लेकिन, संन्यास लेने बाद धोनी क्या करेंगे? यह बात वाजपेयी सरकार में मानव संसाधन राज्यमंत्री रहे व बिहार भाजपा के कद्दावर नेता बिहार विधान परिषद् के सदस्य संजय पासवान ने दावा करते हुए कहा कि धोनी ने क्रिकेट खेलते हुए देश की बहुत सेवा की है। धोनी क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भाजपा में शामिल होंगे और राजनीति के ज़रिए देश की सेवा करेंगे।

पासवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा के शीर्ष नेताओं से धोनी की बात हुई है तथा हमलोग लगातार उनके संपर्क हैं। पासवान ने कहा कि भाजपा धोनी के साथ अन्य कई और हस्तियों को भाजपा में लाने का प्रयास कर रही है तथा सभी के सम्पर्क में है। उनका कहना था कि भाजपा देश के सभी क्षेत्र, सभी वर्ग के लोगों को जोड़ रही है।
ज्ञात हो कि इस साल के अंत में झारखंड में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। अगर भाजपा धोनी को अपने पाले में लाने में सफल होती है, तो भाजपा को सभी पार्टियों की तुलना में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी।
(राहुल कुमार)

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here