धारा 370 हटाने का भाजपा को प्रत्यक्ष लाभ, जल्ला क्षेत्र में कई लोग पार्टी से जुड़े

0

पटना : कश्मीर से धारा 370 हटाने के फैसले का प्रत्यक्ष लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलना शुरू हो गया है। खासकर, सदस्यता अभियान में लोग बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहे हैं।

किसानों का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा

पटना सिटी के जल्ला क्षेत्र अंतर्गत मर्ची पंचायत के मरचा गांव में भाजपा जल्ला मंडल की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान में लगभग 200 गरीब मजदूर और किसान भाजपा के सदस्य बने। सदस्यता ग्रहण करने पर सभी को तुलसी का एक-एक पौधा भेंट किया गया। इन लोगों को पौधा संरक्षण के लिए संकल्प भी दिलवाया गया।
बिहार भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने बताया कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने से देश की जनता उत्साहित है। भाजपा के प्रति हर तबके गरीब, मजदूरों-किसानों का विश्वास बढ़ा है। इसलिए हर जाति वर्ग के लोग भाजपा के सदस्य बन रहे हैं।
इस मौके पर जल्ला मंडल के महामंत्री संतोष कुमार सिंह,पंचायत अध्यक्ष मनीष यादव,अजीत यादव,किशोरी पासवान,संजय कुमार टोनी,बद्री यादव,राजदेव सिंह,सुरेन्द्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here