धान की चोरी कर रहे युवक को ग्रामीणों ने पीटा, मौत

0

नवादा : जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हंडिया गांव में एक युवक की हत्या धान की चोरी करने के आरोप में कर दी गई।

युवक की पहचान पड़रिया निवासी स्वरूप यादव का पुत्र पिंटू कुमार (26वर्ष) बताया गया है, जो हंडिया गांव के प्रधुम्न साव का वाहन चलता था। आरोप है कि हड़िया सूर्य मंदिर के समीप मकान में रखे धान की चोरी कर वह वाहन पर लाद कर ले जा रहा था, तभी ग्रामीण को सूचना मिली और उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।

swatva

आक्रोशित लोगों ने उसे पीटकर वहीं पर छोड़ दिया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे है। ग्रामीण सड़क को जाम कर रखे हैं। वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि ठंड से युवक की मौत हुई है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि जाँच के बाद ही मौत की असली वजह क्या है यह स्पष्ट हो पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here