देशद्रोहियों को आप माला पहनायेंगे? सवाल सुन बगलें झांकने लगे कन्हैया

0

पटना : JNU ब्रांड कन्हैया कुमार को देशद्रोही और देशद्रोही को गोली मारने वाले में कोई फर्क नजर नहीं आता। तभी तो आज बुधवार को पटना में उन्होंने असम को देश से अलग कर भारत को तोड़ने की बात करने वाले जेएनयू स्कॉलर शरजील इमाम की गिरफ्तारी पर मोदी सरकार को निशाने पर लिया। कन्हैया कुमार ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के विवादित भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि अगर शरजील पर मुकदमा तो अनुराग ठाकुर पर ऐसा बयान देने के लिए देशद्रोह का मुकदमा क्यों नहीं?

शरजील इमाम का कन्हैया कर रहे थे बचाव

कन्हैया कुमार ने राजधानी पटना में संविधान बचाओ, नागरिकता बचाओ रैली की शुरुआत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि शरजील पर देशद्रोह का मुकदमा किया तो अनुराग ठाकुर पर क्यों नहीं। कन्हैया ने कहा—मैं कानून का सर्मथक हूं। मुझे उम्मीद है कि पुलिस सत्ता में बैठे लोगों के दबाव में काम नहीं करेगी। दूध का दूध पानी का पानी होगा।

swatva

अनुराग ठाकुर पर देशद्रोह चलाने की मांग

कन्हैया कुमार ने कहा, अनुराग ठाकुर ने गोली मारने की बात कही, उन पर कोई देशद्रोह का मुकदमा नहीं हुआ? देशद्रोह का गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। सरकार सत्यनारायण भगवान के प्रसाद की तरह देशद्रोह का मुकदमा बांट रही है। लेकिन यहां कन्हैया ने यह साफ नहीं किया कि अनुराग ठाकुर ने किसे गोली मारने की बात कही थी। जब उनसे कहा गया कि अनुराग ठाकुर ने देशद्रोहियों को गोली मारने की बात कही थी। देश से द्रोह करने वाले को आप क्या करेंगे। माला पहनायेंगे? इस सवाल पर कन्हैया कुमार बगलें झांकने लगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here