देश ने प्रखर व कुशल नेता खो दिया : अश्विनी चौबे

0

पटना : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने पूर्व वित्त मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रेस को जारी अपने बयान में उन्होंने कहा कि निधन की खबर सुन व्यथित हूं। देश ने आज एक प्रखर एवं कुशल नेता को खो दिया है। इस रिक्तता को कभी भरा नहीं जा सकता है। छात्र जीवन से ही वे सार्वजनिक जीवन में सक्रिय थे। लंबे समय तक भाजपा बिहार के संगठन प्रभारी रहे। उनसे सार्वजनिक जीवन में काफी कुछ सीखने को मिला। उनके साथ कई यादें जुड़ी हुई है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। दुख की इस घड़ी में परिवारजनों को संबल प्रदान करें।

swatva

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here