उपमुख्यमंत्री के निजी सचिव की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

0

पटना: उपमुख्यमंत्री के निजी सचिव शैलेंद्र कुमार ओझा उर्फ शैल जी की तबीयत आज अचानक बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें राजधानी स्थित साई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज प्रदेशभर के प्रमुख डॉक्टरों के निर्देशन में चल रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे सहयोगी शैलेन्द्र ओझा जी की तबीयत आज सुबह अचानक बिगड़ गई है। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मोदी ने कहा कि सब मिलकर ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करें।

swatva

बताया जाता है कि शैलेंद्र ओझा बीते 10 दिनों से बुखार से पीड़ित थे और उनका इलाज उनके निजी आवास पर ही हो रहा था। लेकिन, आज सुबह उनका फेफड़ा का काम करना बंद कर दिया और हार्ट अटैक आने के बाद उनकी स्थिति काफी बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि अभी उनकी स्थिति नियंत्रण में नहीं है।

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (NUJ) के अध्य्क्ष राकेश प्रवीर समेत कई अन्य शुभचिंतक साथियों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here