Swatva Samachar

Information, Intellect & Integrity

Featured पटना बिहार अपडेट बिहारी समाज राजपाट

बिहार में अधिक से अधिक उद्योग लगाने की समीक्षा कर रहा विभाग : रेणु देवी

पटना : बिहार की उपमुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री रेणु देवी ने उद्योग विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया। इस बैठक में वह अधिकारियों को हड़काते हुए भी नजर आई। रेनू देवी अधिकारियों को फूड प्रोसेसिंग और पैकेजिंग यूनिट में धीमी गति से काम करने को लेकर फटकार लगाते हुए नजर आई।

डिप्टी सीएम रेणु देवी ने उद्योग विभाग की मीटिंग पर कहा कि हमलोग विभाग के कार्य की समीक्षा कर रहे हैं। विभिन्न जिलों के जिला उद्योग प्रबंधक अधिकारियों के साथ-साथ विभाग के तमाम अधिकारी हैं। इस बैठक में फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट को बढ़ावा देने का काम जारी है।

इसके आगे उन्होंने कहा कि बिहार में अधिक से अधिक उद्योग लगाने की समीक्षा की जा रही है। बिहार का विकास कैसे हो साथ ही विकसित बिहार का सपना कैसे पूरा हो इस बात पर विशेष महत्व दिया जा रहा है। इसके साथ ही बिहार में अधिक से अधिक लोगों को रोजगार देने पर बात हो रही है। प्रवासी मजदूरों को भी रोजगार देने पर चर्चा हो रही है। उद्योग विभाग में प्रवासी मजदूरों को जोड़ा जा रहा है।

इस बैठक में रेणु देवी के साथ विभाग के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।