दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, बिहार की बेटी रचना ने लहराया परचम

0

पटना : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के TGT English के अंतिम चयन में शामिल हो पटना की बेटी ने बाजी मार ली है। DSSSB ने अंतिम परिणाम जारी करते हुए सभी उम्मीदवारों की अंतिम सूची शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार को सौंप दिया।

ज्ञात है कि, देश के शिक्षण क्षेत्र में दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की यह परीक्षा प्रतिष्ठित मानी जाती है। दिल्ली सरकार के अंतर्गत यह परीक्षा ग्रुप B ग्रेड पे 4600 के तहत आती है। दिल्ली के शिक्षा मॉडल में इन पद पर कार्य कर रहे शिक्षकों का योगदान महत्त्वपूर्ण होता है।

swatva

रचना ऋतु ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पटना के May Flower Public स्कूल की है। इसके बाद इन्होनें बारहवीं J.D. Women’s College से किया। इसके उपरांत आगे की पढ़ाई पटना विमेंस कॉलेज से किया। यहाँ से रचना ऋतु ने अंग्रेज़ी में स्नातक की डग्री हासिल किया।इसके बाद  MA in English पटना विश्वविद्यालय से पूर्ण किया। शादी के पश्चात B.ed की पढ़ाई दिल्ली में की तथा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की।

इस प्रतिष्ठित परीक्षा में चयन होने के बाद रचना ऋतु के दिल्ली स्थित परिवार, पटना निवासी माता पिता, बटराहा सहरसा निवासी दादा दादी एवं ससुराल गांव गोसपुर (सुपौल) में खुशियों की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here