दिल्ली में फिर अग्निकांड, मधुबनी के 9 लोग जिंदा जले

0

नयी दिल्ली : दिल्ली के किराड़ी इलाके में एक तीन मंजिला आवासीय सह व्यापारिक मकान में आग लगने से बिहार के 9 लोगों की मौत हो गई। पिछले एक माह में यह दिल्ली में आग लगने की दूसरी घटना है जिसमें बिहार के लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में मधुबनी निवासी एक पूरे परिवार के लोग भी शामिल हैं। आग बीती रात 12.30 बजे लगी।

जानकारी के अनुसार मकान के ग्राउंड फ्लोर पर कपड़ों का एक गोदाम था। संभवत: आग वहीं से शुरू हुई जिसने शीघ्र ही पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। माना जा रहा है कि देर रात होने के चलते लोग सो रहे होंगे। इसीलिए उन्हें बचाव का ज्यादा मौका नहीं मिला। जब आग किचन में पहुंची तो वहां सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया। इससे मकान का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

swatva

झारखंड से भाजपा का डब्बा गोल, सीएम रघुुवर भी सरयू राय से पीछे

मृतकों में शामिल उदय चौधरी का परिवार बिहार के मधुबनी जिले के ब्रह्मपुर गांव का रहने वाला है। मृतकों में मकान मालिक रामचंद्र झा (पति), सुधिया देवी (पत्नी), संजू देवी (बहू ), संजू की बेटी शालू (9), संजू की सास और किराएदार उदय चौधरी, उनकी पत्नी तथा तीन बच्चे जिनमें एक तीन माह का बच्चा भी शामिल है, शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here