दिल्ली की पूर्व सीएम और कांग्रेस नेत्री शीला दीक्षित का निधन

0

नयी दिल्ली : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित का आज शनिवार को दोपहर फोर्टिस एस्कार्ट अस्पताल में निधन हो गया। वे 81 वर्ष की थीं और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। कांगेस नेत्री शीला दीक्षित को तबीयत खराब होने के बाद पिछले दिनों नयी दिल्ली के फोर्टिस एस्कार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

राजनीतिक सफर और परिवार

शीला दीक्षित 1998 से 2013 तक लगातार 15 वर्षों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। गांध—नेहरू परिवार के भी वे काफी करीब रही हैं। वर्ष 2014 में उन्हें केरल का राज्यपाल बनाया गया था, लेकिन उसी वर्ष अगस्त में उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। हाल के लोकसभा चुनाव में उन्होंने उत्तर—पूर्व दिल्ली सीट से इलेक्शन लड़ा, लेकिन भाजपा के मनोज तिवारी ने उन्हें हरा दिया। शीला दीक्षित ने दिल्ली विवि में पढ़ाई के दौरान विनोद दीक्षित से नजदीकी बढ़ने के बाद उनसे विवाह कर लिया था। इनके दो बच्चे हैं जिनमें पुत्र संदीप दीक्षित दिल्ली से ही पूर्व में कांग्रेस सांसद रह चुके हैं। शील दीक्षित की दूसरी संता बेटी लतिका हैं।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here