बिहार के लिए गौरव का दिन, पद्म भूषण के लिए प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति का धन्यवाद

0

पटना : कोरोना से जंग के बीच देश आज 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। बिहार गणतंत्र की धरती रही है यही के वैशाली से ही गणतंत्र की कल्पना की जाती है। इसी कड़ी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।

इसी कड़ी में संजय जसवाल ने कहा कि आज बिहार के लिए गौरव का दिन है कि हमारे दो मरणोपरांत नेताओं को पद्म भूषण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रामविलास जी को और मृदुला सिन्हा को पद्मश्री मिला है इसके साथ ही बिहार के सभी पद्मश्री से सम्मानित व्यक्तियों को हम आजादी वादन करते हैं और साथ में आज हम मृदुला सिन्हा के लिए श्रद्धांजलि भी व्यक्त करते हैं और प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हैं।

swatva

उन्होंने कहा कि मृदुला सिन्हा का सफर मुजफ्फरपुर से शुरू होकर साहित्य के माध्यम से गोवा के राज्यपाल तक और राष्ट्रीय महिला आयोग के चेयरमैन तक का कार्यकाल रहा है। इनके लिए भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जो निर्णय लिया है इसके लिए बिहार भारतीय जनता पार्टी उनकी बहुत आभारी है।

इसके आगे उन्होंने कहा कि आज गणतंत्र दिवस है और इस गणतंत्र में चुने हुए सभी प्रतिनिधियों को गणतंत्र दिवस मनाना चाइए। इसके साथ ही जो कानून लोकसभा और राज्यसभा से पारित हो चुका है उसका पालन करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here