दवा कंपनी एल्केम ग्रुप के मालिक संप्रदा बाबू नहीं रहे

0

जहानाबाद/नयी दिल्ली : प्रसिद्ध दवा कंपनी एल्केम ग्रुप के मालिक और बिहार के प्रमुख उद्योगपति संप्रदा बाबू का आज सुबह मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया। संप्रदा बाबू के निधन पर बिहार की कई जानी-मानी हस्तियों ने शोक जताया। डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने संप्रदा सिंह को एक सफल उद्योगपति तथा बिहार का सपूत बताया। पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने कहा कि उनकी कमी हमेशा खलेगी। राज्य के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने संप्रदा सिंह को महान समाजसेवी करार देते हुए कहा कि वे बिहार का गौरव थे। उनकी कमी हमेशा खलेगी।

जहानाबाद में मोदनगंज के रहनेवाले थे

संप्रदा बाबू जहानाबाद जिले के मोदनगंज प्रखंड के ओकरी गांव के रहने वाले थे। 1948 में पटना विवि से बीकॉम की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने दवा कंपनी अल्केम खोली जो काफी तरक्की करके आज एक बहुत बड़ी कंपनी बन गई है। संप्रदा बाबू इस कंपनी के चेयरमैन के तौर पर आज तक सक्रिय रहे। वे मुंबई में अपने परिवार के साथ रहते थे। 2017 में प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्स में उनका नाम भारत के सफल उद्योगपति के तौर पर आया था और उन्हें 43वां स्थान प्राप्त हुआ था।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here