बिस्तर पर सो रही थी बहू, ससुर ने ऐसा कुछ किया कि जान से हाथ धो बैठा

0

चंपारण : पश्चिम चंपारण के बगहा में एक बहू ने अपने ही ससुर की गंदी हरकतों से तंग आकर आज सुबह उसे चाकू से गोद कर मार डाला और इसके बाद खुद ही थाने जाकर पुलिस को सरेंडर कर दिया। घटना रामनगर थाने के मिस्कारटोली की है। बताया गया कि महिला का पति मंदबुद्धि है और 60 वर्षीय मनचला ससुर लगातार अपनी बहू को संबंध बनाने के लिए तंग किया करता था।

मृतक ससुर की पहचान मिस्कारटोली निवासी सगीर अहमद के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार अपने मंदबुद्धि बेटे की बहू शाहिना बेगम पर सगीर अहमद कई वर्षों से बुरी नीयत रखता था। वह लगातार उसे छेड़ा और तंग किया करता था। आज सुबह जब बहू सो रही थी तब सगीर अहमद उसके कमरे में घुस गया और बिस्तर पर गलत हरकत करने की कोशिश करने लगा। बहू ने भरसक उसकी हरकत का विरोध किया और इसी क्रम में उसने कमरे में रखे चाकू से ससुर को गोद डाला।

swatva

घटना के बाद शाहिना बेगम बदहवास पुलिस थाने जा पहुंची और उसने थानेदार से कहा कि उसने अपने ससुर को मार डाला है। इसके बाद पुलिस उसे लेकर जब मौके पर पहुंची तो वहां का दृश्य देख हतप्रभ रह गई। आरोपी महिला को पुलिस ने फौरन हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here