दारू पीकर मुंशी ने एसपी को दिखाई स्टाइल, हो गए गि​रफ्तार

0

पटना : वाह मुंशीजी। खूब जामाये कि….। शराबी फिल्म में अमिताभ बच्चान और अब आप…। राजधानी के पाटलिपुत्र थाना का संचालन कर रहे मुंशीजी आज पूरे रंग में थे। रहते भी कैसे नहीं। कई पैग तो उनके हलक के नीचे उतर चुके थे। हलक जब फलक मार कर उपर आता था तो कभी कादर खान की स्टाइल, तो कभी अमिताभ बच्चन की शराबी स्टाइल, तो कभी माइकल-जैक्सन के रूप में नजर आते थे।

पाटलिपुत्रा थाना का मुंशी नशे में था धुत

हालत ये कि उनका रूप-रंग देखकर थानाध्यक्ष भी सकपका कर शांत ही रहे। मारते तो वे रोज ही थे। पर, आज लगता है कि 8-10 पैग उनके हलक के नीचे हलचल मचा रहे थे।

swatva

सिटी एसपी ने खुद जाकर किया गिरफ्तार

इसी हलचल के बीच एक फरियादी वहां पहुंची। वह उन्हें देखते दंग। थाना स्टाफ भी हैरान। इसी बीच किसी ने सिटी एसपी को उनके लड़खड़ाते कदमों के साथ फरियादी से कादर खान की शैली में बात करने की शिकायत कर दी। जब सिटी एसपी विनय तिवारी वहां पहुंचे तो वे भी कुछ देर के लिए सन्नाटे में पड़ गये। मुंशी तो उन्हें पहचानने से ही इन्कार कर गया। माइकल के स्टाइल में उन्हें बैठने का इशारा किया।
जब सिटी एसपी कन्फर्म हो गये कि ये मान नहीं सकता, तब उसे अविलम्ब गिरफ्तार कर लिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here