दरभंगा जेल में पूर्व विधायक के पोते ने लगाई फांसी

0

दरभंगा : दरभंगा मंडल कारा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कल बुधवार की देर रात एक मर्डर केस में बंद सिंहवाड़ा निवासी शंभू कुमार सिंह के पुत्र 26 वर्षीय भोलू कुमार सिंह उर्फ आशू रंजन सिंह ने जेल के भीतर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। भोलू कुमार सिंह पूर्व विधायक उमाधर सिंह का पोता बताया जाता है।

सूचना मिलते ही पुलिस और वरीय पदाधिकारियों के साथ ही भोलू के परिजन भी जेल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद प्रथमद्रष्टया मामला खुदकुशी का बताया। वहीं दूसरी ओर परिजनों ने पुलिस पर भोलू के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

swatva

मिली जानकारी के अनुसार सिंहवाड़ा निवासी कैदी भोलू कुमार सिंह एक मर्डर केस में जेल में बंद था। बुधवार की देर रात करीब एक से दो बजे के बीच भोलू ने जेल के भीतर फांसी लगा ली। रात के दो बजे जेलकर्मियों ने भोलू को फांसी पर लटकते देखा। गुरूवार की सुबह मंडल कारा पहुंचे भोलू के परिजनों ने पुलिस पर जेल के भीतर उससे मारपीट का आरोप लगाया। जब भोलू का शव पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच पहुंचा तब वहां भी परिजनों ने हंगामा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here