दानापुर सैनिक छावनी में कोरोना की दस्तक, 29 लोग आर्मी अस्पताल में भर्ती

0

पटना : कोरोना की आंच अब आर्मी कैंट दानापुर भी पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक दानापुर सैनिक अस्पताल में 12 सैनिक, 11 सैनिकों के परिजन, 2 पूर्व सैनिक और 4 सिविलियन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी को सैनिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। उधर सैनिक छावनी और उसके आसपास के इलाकों में सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया गया है।

बिहार-झारखंड सब एरिया मुख्यालय स्टेशन हेड र्क्वाटर से मिली सूचना में बताया गया कि छावनी एरिया में भी कुछ सैनिक और उनके परिजन संक्रमित मिले हैं। इसके बाद पूरा इलाका सील कर दिया गया है। उधर दानापुर शहर में भी कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 200 को पार कर गया है। इसे देखते हुए शहर में जगह—जगह छिड़काव और सैनिटाइजेशन किया जा रहा है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here