दानापुर में आपसी विवाद में मजदूर की गला काट कर हत्या

0

पटना : राजधानी पटना में दानापुर थाना क्षेत्र के गोला रोड में आपसी विवाद में एक मजदूर की हत्या कर दी गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोला रोड में रंजीत कुमार की एक दुकान का निर्माण कार्य चल रहा था। इस कार्य में लगे मजदूरों में से सुनील कुमार मरांडी एवं संजय कुमार सोरेन के बीच कल देर रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद मारपीट तक पहुंच गया और सुनील की गला काटकर हत्या कर दी गई।
सूत्रों ने बताया कि इस दौरान संजय पर भी सरिया से हमला किया गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रथमदृष्टतया प्रतीत होता है कि दोनों मजदूरों ने एक-दूसरे पर हमला किया, जिसमें एक की हत्या हो गई और दूसरा घायल हो गया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक सुनील मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here