क्राइम और कीमतों को राजद ने बनाया हथियार, अलग सेल बना

0

पटना : राजद ने बिहार और केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए सरकारों पर हमला बोलने की रणनीति बनाई है। बिहार की बिगड़ती विधि-व्यव्स्था और देश की गिरती विकास दर को एजेंडे में प्रमुखता से शामिल किया गया है।

सत्तारूढ़ एनडीए सरकार को घेरने की बनी रणनीति

पार्टी सूत्रों ने बताया कि जिलावार अपराध के आंकड़ों और विकास के विफलताओं से जुड़े तथ्यों को एकत्र करना शुरू कर दिया गया है। इसके लिए बाजाप्ता एक सेल का गठन प्रारंभिक स्तर पर किया गया है। इन्हीं आंकड़ों और तथ्यों के आधार पर हल्ला बोलने की तैयारी है।

swatva

क्राइम डाटा का जिलावार किया जा रहा संग्रह

पार्टी के रणनीतिकार रामचन्द्र पूर्वे ने बताया कि अब सरकार को घेरने के लिए पर्याप्त मसले स्वतः तैयार हो गये हैं। बहुत मेहनत की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्याज ही नहीं, बल्कि सारी चीजों की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। बिहार में अपराध तो ऐसे बढ़ा है जैसे यहां कानून का भय हो ही नहीं।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सड़ी-गली सरकार अब आउटडेटेड हो चुकी है। यह अपने कारणों से सत्ताच्यूत हो जाएगी। उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी से महागठबंधन में आकर नीतीश कुमार ने जनमत का गला घोंटा है। यह जनता जान चुकी है। इस बार उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी।

पूर्वें ने कहा कि राजद का संख्या बल सबसे अधिक 80 है। शिवानंद तिवारी के बारे में उन्होंने कहा कि बाबा पार्टी की रीढ़ हैं। वे खुद सिद्धांतकार हैं। ऐसी स्थिति में पार्टी में उनके मशविरे पर गौर करना सबका कर्तव्य हो जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here