क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के फूफा ने मानपुर में क्या कहा मनसे की धमकी पर?

0

गया : गया के धरती पुत्र और देश की नई क्रिकेट सनसनी पृथ्वी शॉ और उनके परिवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की तरफ से मिल रही धमकी के खिलाफ आज मानपुर में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया। मानपुर में विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। पृथ्वी शॉ के फूफा टिंकू जी ने हमारे रिपोर्टर को मानपुर में बताया कि 3 दिन पूर्व मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में मनसे प्रमुख राज ठाकरे द्वारा देश के उभरते क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को परिवार सहित मुंबई छोड़ने की धमकी दी गई। इस बात की जानकारी उनके पिता ने मानपुर में रह रहे अन्य परिजनों को दी। इस मामले में बिहार के पूर्व पशुपालन मंत्री व क्षेत्रीय विधायक अवधेश कुमार सिंह ने राज ठाकरे को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताते हुए कहा कि मनसे क्षेत्रवाद के नाम पर देश को तोड़ने की फिराक में है। गांधी—नेहरू का यह देश ऐसे लोगों को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। केंद्र सरकार भी ऐसे विभाजनकारी लोगों कार्रवाई नहीं कर रही है। यहां मानपुर में पृथ्वी के फूफा ने कहा कि महाराष्ट्र के सीएम तत्काल पृथ्वी और उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि पृथ्वी बिहार के गयाजी का बेटा है। यदि वह मुंबई में रहकर देश का नाम रौशन कर रहा है तो इसके साथ ही मुंबई का नाम भी रौशन हो रहा है। गया उसकी जन्म भूमि है तो मुंबई कर्मभूमि है। ऐसे में उसे वहां भी सबका प्यार मिल रहा है। यह बस कुछ सिरफिरे लोेगों की कारस्तानी है जिसपर सरकार द्वारा अंकुश लगाने की जरूरत है।
अखिलेश कुमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here